वे तथ्य जो विवाद्यक तथ्यों के प्रसंग, हेतुक
या परिणाम हैं
(Facts which are the occasion, cause or effect of
facts in issue)
Section 7 of Indian Evidence Act in
Hindi and English
धारा:- 7 हिन्दी मेंं
💥वे तथ्य जो विवाद्यक तथ्यों के प्रसंग, हेतुक या
परिणाम हैं --
वे तथ्य सुसंगत हैं, जो सुसंगत तथ्यों के या विवाद्यक तथ्यों के अव्यवहित या अन्यथा प्रसंग, हेतुक या परिणाम हैं, या जो उस वस्तुस्थिति को गठित करते हैं, जिसके अन्तर्गत वे घटित हुए या जिसने उनके घटने या संव्यवहार का अवसर दिया।
दृष्टांत
(क) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख को लूटा।
ये तथ्य सुसंगत है कि लूट के थोड़ी देर पहले ख अपने कब्जे में धन लेकर किसी मेले में गया और उसने दूसरे व्यक्तियों को उसे दिखाया या उनसे इस तथ्य का कि उसके पास धन है, उल्लेख किया।
(ख) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख की हत्या की।
उस स्थान पर जहां हत्या की गई थी या उसके समीपभूमि पर गुत्थम-गुत्था से बने हुए चिह्न सुसंगत तथ्य हैं।
(ग) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख को विष दिया।
विष से उत्पन्न कहे जाने वाले लक्षणों के पूर्व ख के स्वास्थ्य की दशा और क को ज्ञात ख की वे आदतें, जिनसे विष देने का अवसर मिला, सुसंगत तथ्य हैं।
Indian Evidence Act (Section:- 7) in English
Facts which are the occasion, cause, or effect
of facts in issue -
Facts which are the occasion, cause or effect, immediate or otherwise, of relevant facts, or facts in issue, or which constitute the state of things under which they happened, or which afforded an opportunity for their occurrence or transaction, are relevant.
Illustrations
(a) The question is, whether Ram robbed Ravan. The facts that, shortly before the robbery, Ravan went to a fair with money in his possession, and that he showed it or mentioned the fact that he had it, to third persons, are relevant.
(b) The question is whether Ram murdered Ravan. Marks on the ground, produced by a struggle at or near the place where the murder was committed, are relevant facts.
(c) The question is whether Rita poisoned Mohan. The state of Mohan's health before the symptoms ascribed to poison, and, habits of Mohan, known to Rita, which afforded an opportunity for the administration of poison, are relevant facts.


0 Comments